Skip to main content

YEH WAQT BEET JAYEGA !


ये वक़्त बीत जाएगा
तनहा छोड़ जाएगा
बेवज़ह सताएगा
न कोई फिर समझाएगा
मुक़ाम वही फिर आएगा
जब हर कोई रुलाएगा ।।
ये वक़्त बीत जाएगा
सूना-सा जहाँ हो जाएगा
पतझड़ छा जाएगा
दिल यू ही बेहाल जाएगा
मुक़ाम वही फिर आएगा
जब रिश्ता बदल जाएगा ।।
ये वक़्त बीत जाएगा
न लौट कर ये आएगा
साथ अपना छूट जाएगा
क़दम आगे को बढ़ जाएगा
मुक़ाम वही फिर आएगा
जब तनहा दिल हो जाएगा ।।
ये वक़्त बीत जाएगा
सफ़र नया कोई आएगा
नया रास्ता मिल जाएगा
शायद हमसफ़र बदल जाएगा
मुक़ाम वही फिर आएगा
जब दिल फिर संभल जाएगा ।।
ये वक़्त बीत जाएगा ।

 :आप को हमारा ब्लॉग कैसा लगा हमें ज़रूर बताए ,मिलते है अगले ब्लॉग के साथ नमस्कार ।।
 :We will glad with your valuable Suggestions and reviews, thank you !


-Az👤
【Avoice63】°©

Comments

Popular posts from this blog

फ़रवरी उन दिनों की

फ़रवरी उन दिनों की  वो फ़रवरी का महीना....चारों तरफ ठंडा वातावरण.... मानो मन को भी शीतलता प्रदान कर रहा था... इतने सुनहरे मौसम में...प्रेम का दस्तक़ देना लाज़मी था... अठारह फ़रवरी की रात....दो अजनबी इन्टरनेट के माध्यम से करीब आए थे.....पहली बार किसी की पसंद बनने की ख़्वाहिश कुछ इस क़दर व्यक्तित्व पे हावी हुई की अपनी अस्मिता को ही दाव पे लगा दिया था...मगर प्रेम अब भी दूर था...शायद इज़हार के पीछे ही कहीं छुपा हुआ था... बारह महीनों में से फ़रवरी का महीना कुछ इस क़दर छोटा था....मानो उनके प्यार का उम्र।।। फ़ाल्गुन का महीना आरंभ हो रहा था.....दोनों पर एक दूसरे का रंग साफ़ तौर से महसूस किया जा सकता था।। उनका दरवाज़े पे अचानक से दस्तक़ देना...मानो दिल में दस्तक़ देने के सामान था.....होंठों पे मुस्कराहट... दिल में चाहत...आंखों में शर्म और वो छुपती छुपाती नज़र.. ये सब फ़ाल्गुन के महीने का असर था या उनकी चाहत का...इस बात का अंदाज़ा लगाना सरल था... खैर मैंने उस पल में एक मूक प्राणी का जीवन व्यतीत किया था...उस दिन ये महसूस हुआ की किस प्रकार एक मूक प्राणी अपने अंदर अनश्वर प्रेम को समेटे ह...

KUCH MAUSAMI SA !

कुछ मौसमी-सा ।। Hello ,  दोस्तों  ये मौसम भी कमाल है, कभी ध्यान दिया है कि कैसे ये बदलता है ? और, कैसे बदलते है समाज व रिश्ते  ? चलिए समझने की कोशिश करते है । वैसे मौसम कि बातें ज्यादातर मौसम विभाग या फिर प्यार में डूबे लोग के मुंह से ही अच्छा लगता है जिस पर सोचने के लिए शायद उन्होंने कॉपीराइट्स भी लिया होता है । वैसे देखे तो मौसम और समाज में काफी जुड़ाव देखने को मिलता है , किसी समाज का स्वभाव कैसा होगा,ये वहाँ के मौसम से भी पता चल सकता है , ठीक वैसे ही जैसे काफी दिन की गर्मी गुस्साए लोगों को बारिश का मौसम ख़ुशनुमा सा कर देता है , और लोगों के स्वभाव बदल कर रख देती है ।    सिर्फ बारिश को ले तो इसका असर सभी  लोगों पर देखने को मिलता है ,कुछ के लिए बारिश मस्ती के जैसा ,कुछ के लिए पहले प्यार जैसा तो किसी के लिए बहार और कुछ के लिए एक लंबे इन्तजार के जैसा। यही नही और बाकि मौसमो का भी कुछ यही हाल है ।        किसी ने कहा था कि '' सर्दियों सेठो की होती है , तो गर्मियां गरीबो की '' कैसे? समझता हूं रुकिए ! सर्दियां थोड़ी बेरहम सी म...

DELHI DARSHAN

Hello , दोस्तों     लोकतंत्र की जीत तभी होती है जब चुनाव होते है चुनावी प्रक्रिया लोकतंत्र की सांसे जैसी है ।और जनता की भागीदारी बस यही एक महत्वपूर्ण मौका होता है    इसी दिशा में रविवार 23 अप्रैल 2017 को दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने जा रहे है और 272 सीटों पर अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवॉर अपना दावा पेश करेंगे ।        इस ब्लॉग को लिखने का एक ही मकसद है ये देखना की आप वोट सोच समझ कर दे न कि झंडों और रैलियों को देख कर जो आपकी गलियों में आज कल टहल रहे है । "वोट देने का आधार उस राजनैतिक व्यक्ति पर होना चाहिय न कि उसकी पार्टी पर" , और वो क्या वादे है जो उन्होंने किये है ये जाना लेना भी बहुत जरूरी हो जाता है साथ ही MCD की संरचना "structure" , उम्मीदवारी "candidature" , और पार्टियों के घोषण पत्र " manifesto " पर भी एक नज़र देख़ लेना चाहिए , तो शुरू करते है ।                                ...