Skip to main content

KHABAR !


ख़बर 



HELLO
दोस्तों,

''सोशल मीडिया'' का महत्त्व हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है , कारण सिर्फ इनफार्मेशन और नॉलेज नही बल्कि कनेक्टिविटी है , पूरी दुनिया को ''एक समुदाय'' बनने की और यह तकनीक ''वैश्वीकरण'' की देंन है।
आप उस नीले रंग वाले F के साइन से परिचित जरूर होंगे और उस आसमानी रंग की चिड़िया से भी, जो तेजी से आम लोगो की खासतौर और टीनेजर्स की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है । कुछ लोगों से तो ये एक लाइलाज बीमारी की तरह चिपके रहता है, और ये बीमार लोग आसानी से लाइनों में ,रोड पर, रेस्टुरेंट में , मेट्रो ,बस , गाड़ी , घरों और पार्कों आदि में सर झुके मिल सकते है , और ''ध्यान से'' इनके पास  न जाये दुरी बना कर रखे क्यू की सेल्फी नाम का वायरस इन सभी के फ़ोन से निकलता है जो आपको भी अजीब अजीब हरकते करने पर मजबुर कर सकता है फिर चाहे आप कितना भी होश में क्यू न हो !
बोर्ड परीक्षा का दौर बस शुरू होने ही वाला है और मजे की बात ये है कि सोशल साइट से अकाउंट डिलीट करने का सिलसिला भी शुरू
हो गया है जिसमे ज्यादातर स्कूली छात्र शामिल है।
कोई गम्भीर मुद्दा तो नही है पर, ये आज की जेनेरेशन की मानसिकता की एक झलक जरूर दिखा देता है, शायद छात्रों के अनुसार सोशल मीडिया उनके ध्यान को आकर्षित करने के कम करता है और उसको डिलीट कर के शायद उनके एग्जाम के प्रदर्शन में बढ़ोतरी हो , आखिर ये सब दवाब और नम्बरो का खेल है जो छात्रों के सोशल दिमाग़ से खेल रहा है ।
आख़िरकार सभी को आसमान की उम्मीद होती है फिर चाहे वो जम्मीन पर ही क्यू न हो।
 चलिए उनका सोचना एक हद तक जायज़ है
 जहा एक तरफ न्यूज़,सोशल इन्फो ,या कोई रोचक आर्टिकल, कम देखने को मिलते है वहीँ फ़िजूल के जोक्स, अश्लीलता, बे बात की     राजनीति , सोना गुपत , वायरल का बुखार, ट्रशेड डक , किसके कमरे में कौंन था, टैग(tag) का फंदा और  किसी भी फालतू की बात पर ओपिनियन पोल और न जाने कैसी कैसी बातों से सोशल मीडिया पटा पड़ा हुआ है , और इनसे बचने के लिए व अपना समय बचने के लिए अकाउंट डिलीट करना शायद ये बढ़िया तरीका है ।
अब दो नाव में पैर रखना कही की  समझदारी नही ये तो हर कोई जानता है ।
   तो जिस तरह चाहे इस्तेमाल करे ,आप विवेकशील है ,जहाँ तक हो सकते है खुद को मौका दे , विकल्प ढूढ़े , और खुद तय करे की आप क्या चाहते है सोशल मीडिया से , न की उनकी बिना फ्राई की दाल की खुशबू में डूबे रहे , अपने दिल की सुनने उसकी राह पर चले पर दिमाक को साथ ले कर।।

 :आप को हमारा ब्लॉग कैसा लगा हमें ज़रूर बताए ,मिलते है अगले ब्लॉग के साथ नमस्कार ।।
 :We will glad with your valuable Suggestions and reviews, thank you !

-Az👤
【Avoice63】°©

Comments

Popular posts from this blog

फ़रवरी उन दिनों की

फ़रवरी उन दिनों की  वो फ़रवरी का महीना....चारों तरफ ठंडा वातावरण.... मानो मन को भी शीतलता प्रदान कर रहा था... इतने सुनहरे मौसम में...प्रेम का दस्तक़ देना लाज़मी था... अठारह फ़रवरी की रात....दो अजनबी इन्टरनेट के माध्यम से करीब आए थे.....पहली बार किसी की पसंद बनने की ख़्वाहिश कुछ इस क़दर व्यक्तित्व पे हावी हुई की अपनी अस्मिता को ही दाव पे लगा दिया था...मगर प्रेम अब भी दूर था...शायद इज़हार के पीछे ही कहीं छुपा हुआ था... बारह महीनों में से फ़रवरी का महीना कुछ इस क़दर छोटा था....मानो उनके प्यार का उम्र।।। फ़ाल्गुन का महीना आरंभ हो रहा था.....दोनों पर एक दूसरे का रंग साफ़ तौर से महसूस किया जा सकता था।। उनका दरवाज़े पे अचानक से दस्तक़ देना...मानो दिल में दस्तक़ देने के सामान था.....होंठों पे मुस्कराहट... दिल में चाहत...आंखों में शर्म और वो छुपती छुपाती नज़र.. ये सब फ़ाल्गुन के महीने का असर था या उनकी चाहत का...इस बात का अंदाज़ा लगाना सरल था... खैर मैंने उस पल में एक मूक प्राणी का जीवन व्यतीत किया था...उस दिन ये महसूस हुआ की किस प्रकार एक मूक प्राणी अपने अंदर अनश्वर प्रेम को समेटे ह...

KUCH MAUSAMI SA !

कुछ मौसमी-सा ।। Hello ,  दोस्तों  ये मौसम भी कमाल है, कभी ध्यान दिया है कि कैसे ये बदलता है ? और, कैसे बदलते है समाज व रिश्ते  ? चलिए समझने की कोशिश करते है । वैसे मौसम कि बातें ज्यादातर मौसम विभाग या फिर प्यार में डूबे लोग के मुंह से ही अच्छा लगता है जिस पर सोचने के लिए शायद उन्होंने कॉपीराइट्स भी लिया होता है । वैसे देखे तो मौसम और समाज में काफी जुड़ाव देखने को मिलता है , किसी समाज का स्वभाव कैसा होगा,ये वहाँ के मौसम से भी पता चल सकता है , ठीक वैसे ही जैसे काफी दिन की गर्मी गुस्साए लोगों को बारिश का मौसम ख़ुशनुमा सा कर देता है , और लोगों के स्वभाव बदल कर रख देती है ।    सिर्फ बारिश को ले तो इसका असर सभी  लोगों पर देखने को मिलता है ,कुछ के लिए बारिश मस्ती के जैसा ,कुछ के लिए पहले प्यार जैसा तो किसी के लिए बहार और कुछ के लिए एक लंबे इन्तजार के जैसा। यही नही और बाकि मौसमो का भी कुछ यही हाल है ।        किसी ने कहा था कि '' सर्दियों सेठो की होती है , तो गर्मियां गरीबो की '' कैसे? समझता हूं रुकिए ! सर्दियां थोड़ी बेरहम सी म...

शहर हमारा बेरोज़गार है साहब ।

शहर हमारा बेरोज़गार है साहब ।।     पहली बार अपने शहर में अकेला निकाला था कही घूमने,उम्र ज्यादा नही वही 13-14 साल रही होगी। पहली बार थोड़ा आज़ादी और साथ ही डर भी महसूस हुआ जो मम्मी पापा के साथ होने पर नही हुआ करता था , पर अच्छा लगा कई जगहों पर घूमा , और फिर दोपहर को घर वापस आने लगा कि सड़क पार करते समय एक आदमी ने मेरा हाथ पक्कड़ लिया, "उसने कहा इतनी क्या जल्दी है रेड लाइट हो जाने दो, फिर जाना"(उसे देख कर लगता था जैसे जिंदगी में उसने सब्र करना अच्छे से सीखा है)थोड़ी देर के लिए मैं घबरा गया(लड़का हुआ तो क्या हुआ) लेकिन फ़िर उसने रेड लाइट होते ही मुझे दूसरी तरफ छोड़ कर आगे चल दिया ,रात को मैं उस आदमी के बार में सोचता हुआ सो गया । अगले दिन सुबह रोज कि तरह घर के पास वाले पार्क में खेलने जाया करता था ,पार्क के गेट को तो लोगों ने कूड़ाघर समझ रखा था, हर कोई वही कूड़ा फेंकता था , पर मैंने देखा की आज कोई वहाँ एक छोटी सी जग़ह में सफाई कर रहा था मैं थोड़ा जल्दी में था तो ध्यान नही दिया और पार्क के अंदर चला गया । खेल खेल कर थक जाने के बाद घर वापस आने लगा तो देखा पार्क के गेट के पास एक मो...