Skip to main content

AKHIR CHUNAV KISKA ?

आख़िर चुनाव किसका ?



Hello, दोस्तों

      एक बड़ी ही रोमांचक मेले के बारे में बताने जा रहा हूँ शायद आप सब उससे परिचित जरूर होंगे। नही,में कुंभ के मेले की बात नही कर रहा हूँ जो हर 12साल बाद मनाया जाता है मैं बात कर रहा हूँ उसकी जो हर 5 साल में एक बार आता है और उसके आखिरी साल मतलब 5वे साल लोग और कुछ टोपी वाले झंडे और गड़िया ले कर आपकी घर के पास वाली रोड या पार्क पर लोकतंत्र की दुहाई देने कीे शुरुवात करते है ।
हम भी क्या करे बड़े ही आशावादी है ? सिर्फ दुहाई ही दे सकते है कि शायद कभी तो , वो मशीन शायद कोई देव दुत ले कर आये जो सब ठीक कर दें
चलिये आश और निराश की बात छोड़िये और अब एक सवाल की आख़िर में चुनाव किसका? मै किसी सफ़ेद कुरता पहननें वाले को चुनने की बात नही कर रहा हूँ ,बल्कि इस बात से हैरान हूं कि आख़िर में कौन किस का चुनाव करता है ?
हम उनका चुनाव करते है कि वो हमारा चुनाव करते है ?
अब तक शायद समझ ही गया होंगे की यहाँ बात हो रही शोषण की , की किस तरह चुनाव और चुनावी प्रक्रिया बदलती जा रही है पर लोगों की हालत में सुधार दिखाई नही पड़ रहा है ,
लोग विश्वास करते है वादों और रैलियों की राजनीति पर , वैसे और कुछ कर भी तो नही सकते और जो कुछ कर रहे है उन पर सीबीआई की जाँच होना आम बात है , या वो जेल में ठुसे हुए है और वह बैठ कर लोकतंत्र के गाने गा रहे है ।
आज लोकतंत्र और राष्ट्रवाद को राजनीती अपना कन्धा बन चूका है और मेरे ख्याल से आपके और मेरा विरोध शायद हमे "देशद्रोही" बना दे।
       ''एक कहानी'' है शायद अपनी सुनी हो
एक राजा था और जैसे की आप सब जानते है कि न्याय करना राजा का ही कम था! एक बार की बात है एक आदमी को किसी ने झूठे आरोप में फसा दिया , उस आदमी ने राजा से बहुत समझने की कोशिश की पर उसका कोई फायदा नही हुआ तो उसने इतना कहाँ की  भले ही आप मुझे साज़ दे पर मुझे जान से न मारे  और इसे मेरी अंतिम इच्छा समझी जाये।    
   राजा भी एक राजनीतिक पशु (poltical  Animal)ही था उसने अपना राजनीतिक दिमाक लगया और एक अनोखी सजा उसे दी ।
सजा कुछ इस तरह की थी ,की उसमे दो विकल्प दिए या तो सौ प्याज खाएं या सौ कोड़े पर जो भी खाए लगातार खाए चाहे प्याज़ हो या चाहे कोड़े और अगर वो सौ पूरा होने से पहले दोनों में से कोई एक भी सजा बीच में छोड़ता है तो उसे फिर से, मतलब शुरू से सजा दी जायेगी ।
उसने सोच क्यू न सौ प्याज खाया जाए , और फिर आराम से घर जाएं , उसने देर न करते हुए प्याज खाना शुरू किया और 20-30 प्याज खाते ही उसका मुँह जलने लगा और उसने फिर सोचा कोड़े ही खा लेता हूं पर 5-6कोड़े खाते ही वो चिल्लाने लगा और सोच प्याज खाना ही ठीक था और फिर प्याज खाने लगा और फिर से उसका मुह जलने लगे तो सोच कोड़े ही खाता हूँ और फिर ये सिलसिला चलता रहा और उसकी सजा कभी पूरी ही नही हुई ।
ऐसी ही हालत आज की जनता की है ,कभी वो प्याज़ खाती है तो कभी कोड़े ,चाहे किसी की भी सत्ता हो लोगो को राहत मिलने मुमकिन नही । और हालत ये हो गयी है कि समझ नही आता है की आख़िर आज किस का चुनाव हो रहा है ?          
 


ग्रीक में शुरूँ हुई संरचना , एक विचार ''लोकतंत्र'' आज अपने अर्थ बदल रहा है व अपना विस्तार भी कर रहा है परंतु लिंकन का मशहुर वाक्य था लोगो से, लोगो के द्वारा , लोगो के लिए , तो विश्वास कीजिये और लोकतंत्र में जी रहे है तो वोट दीजीये, नागरिकों के कर्तव्यों का पालन कीजिए, संविधान में यक़ीन कीजिये, न्याय प्रक्रिया पर विश्वास कीजिये, और लोकतंत्र की गुड़गान कीजिये ।

 :आप को हमारा ब्लॉग कैसा लगा हमें ज़रूर बताए ,मिलते है अगले ब्लॉग के साथ नमस्कार ।।
 :We will glad with your valuable Suggestions and reviews, thank you !

-Az👤
【Avoice63】°©

Comments

Popular posts from this blog

फ़रवरी उन दिनों की

फ़रवरी उन दिनों की  वो फ़रवरी का महीना....चारों तरफ ठंडा वातावरण.... मानो मन को भी शीतलता प्रदान कर रहा था... इतने सुनहरे मौसम में...प्रेम का दस्तक़ देना लाज़मी था... अठारह फ़रवरी की रात....दो अजनबी इन्टरनेट के माध्यम से करीब आए थे.....पहली बार किसी की पसंद बनने की ख़्वाहिश कुछ इस क़दर व्यक्तित्व पे हावी हुई की अपनी अस्मिता को ही दाव पे लगा दिया था...मगर प्रेम अब भी दूर था...शायद इज़हार के पीछे ही कहीं छुपा हुआ था... बारह महीनों में से फ़रवरी का महीना कुछ इस क़दर छोटा था....मानो उनके प्यार का उम्र।।। फ़ाल्गुन का महीना आरंभ हो रहा था.....दोनों पर एक दूसरे का रंग साफ़ तौर से महसूस किया जा सकता था।। उनका दरवाज़े पे अचानक से दस्तक़ देना...मानो दिल में दस्तक़ देने के सामान था.....होंठों पे मुस्कराहट... दिल में चाहत...आंखों में शर्म और वो छुपती छुपाती नज़र.. ये सब फ़ाल्गुन के महीने का असर था या उनकी चाहत का...इस बात का अंदाज़ा लगाना सरल था... खैर मैंने उस पल में एक मूक प्राणी का जीवन व्यतीत किया था...उस दिन ये महसूस हुआ की किस प्रकार एक मूक प्राणी अपने अंदर अनश्वर प्रेम को समेटे ह...

KUCH MAUSAMI SA !

कुछ मौसमी-सा ।। Hello ,  दोस्तों  ये मौसम भी कमाल है, कभी ध्यान दिया है कि कैसे ये बदलता है ? और, कैसे बदलते है समाज व रिश्ते  ? चलिए समझने की कोशिश करते है । वैसे मौसम कि बातें ज्यादातर मौसम विभाग या फिर प्यार में डूबे लोग के मुंह से ही अच्छा लगता है जिस पर सोचने के लिए शायद उन्होंने कॉपीराइट्स भी लिया होता है । वैसे देखे तो मौसम और समाज में काफी जुड़ाव देखने को मिलता है , किसी समाज का स्वभाव कैसा होगा,ये वहाँ के मौसम से भी पता चल सकता है , ठीक वैसे ही जैसे काफी दिन की गर्मी गुस्साए लोगों को बारिश का मौसम ख़ुशनुमा सा कर देता है , और लोगों के स्वभाव बदल कर रख देती है ।    सिर्फ बारिश को ले तो इसका असर सभी  लोगों पर देखने को मिलता है ,कुछ के लिए बारिश मस्ती के जैसा ,कुछ के लिए पहले प्यार जैसा तो किसी के लिए बहार और कुछ के लिए एक लंबे इन्तजार के जैसा। यही नही और बाकि मौसमो का भी कुछ यही हाल है ।        किसी ने कहा था कि '' सर्दियों सेठो की होती है , तो गर्मियां गरीबो की '' कैसे? समझता हूं रुकिए ! सर्दियां थोड़ी बेरहम सी म...

KALPANA KA SAFAR !

कल्पना का सफ़र  HELLO दोस्तों, इंसान के पास एक अदभुत शक्ति है वो है ''कल्पना'' ,उनकी क्षमता का आधार,जिसके ऊपर उसके सभी सपने और अरमान टिके होते है । और एक ही चीज को कई तरह से देखने का नज़रिया भी कल्पना शक्ति से मिलता है ।   बस का सफ़र भी उसी अलग कल्पना का हिस्सा है , जिसे बस की भीड़ भाड़ में आपने शायद अनदेखा कर दिया हो , या आपके हैडफ़ोन ने आपकी कल्पना की आवाज को आप तक पहुचने ही नही दिया शायद ? ये भी हो सकता है बस में लड़ाई ,ट्रैफिक,गर्मी , सीट न मिलने की वजह से आपकी कल्पना आपके माथे से नीचे आने की कोशिश नही करती , और भी बहुत से कारण हो सकते है ।   आगे चलते है बता कल्पना की हो रही थी, तो बस का सफ़र की तुलना अपनी जिंदगी से अपने कल्पना में कि जा सकती है   और आपको पता चलेगा कि उस सफर में और आपकी जिंदगी में कोई खास फर्क नही है । हर बस स्टॉप से कोई न कोई चढ़ता है और उतरता भी बिलकुल वैसे जैसे किसी का जन्म लेना और मरना , उसके बाद वो टिकेट के रूप में अपना भविष्य खरीदता है ''क्या करे इंसान है !'' जैसे टिकेट में एक जगह तय होती है वैसी ही आपका भविष्य भी तय होता ...